औराई में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ में चार महिला व बच्ची जख्मी

Updated at : 26 Feb 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
औराई में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ में चार महिला व बच्ची जख्मी

औराई में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ में चार महिला व बच्ची जख्मी

विज्ञापन

एक लाख श्रद्धालुओं ने किया बाबा आनंद भैरव पर जलाभिषेक औराई. प्रखंड के भैरव स्थान स्थित बाबा आनंद भैरव पर जल चढ़ाने के लिए बुधवार की सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर के गेट खुलते ही श्रद्धालु पूजा-पाठ में जुट गये़ श्रद्धालुओं के आने का तांता देर शाम तक लगा रहा़ भीड़ के कारण चार महिलाएं व एक बच्ची जख्मी हो गयी़ पुजारी ईश्वरचंद पंडा ने बताया कि बाबा आनंद भैरव पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. दोपहर में मंदिर के गर्भगृह में अचानक काफी भीड़ होने से अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी़ आपाधापी में चार महिलाएं व एक बच्ची बेहोश हो गयी़ बेहोश हुए श्रद्धालुओं को पुलिस ने सुरक्षित निकालने के बाद मंदिर परिसर को दो घंटे के लिए पुलिस ने सील कर दिया, तब जाकर भीड़ पर काबू पाया जा सका़ भागने के दौरान कई श्रद्धालुओं को भी चोटें आयीं, लेकिन प्रशासन एवं स्थानीय स्वयंसेवकों के सहयोग से जख्मी लोगों को आनन-फानन में गर्भगृह से निकालकर इलाज कराया़ करीब दो घंटे बाद मंदिर का दरवाजा खोला गया. विधायक रामसूरत कुमार यादव भी बाबा पर जलाभिषेक कर अमन शांति की कामना की. मंदिर परिसर में तैनात दंडाधिकारी सीओ गौतम कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजा सिंह, दारोगा रौशन मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने स्थिति को सामान्य बनाया. वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम कुमार ने औराई बीडीओ पर आरोप लगाया कि ड्यूटी के बाद भी मंदिर परिसर से गायब रहे, जो बड़ी लापरवाही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन