एमएलसी उप चुनाव : वोटर बनने के लिए आज तक ही जमा होगा आवेदन
दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक चुनाव की संभावना
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी उप चुनाव के वोटर बनने के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तिथि 15 अक्टूबर यानी मंगलवार को खत्म हो जायेगी. फ्रेश आवेदन के साथ प्रथम फेज में जमा आवेदन के आधार पर प्रकाशित किये गये मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन पर भी दावा-आपत्ति आज के बाद दर्ज नहीं होंगे. कमिश्नर ऑफिस में खुले काउंटरों पर आवेदन जमा कर सकते हैं. दावे एवं आपत्तियों के निष्पादन के बाद पूरक मतदाता सूची तैयार करते हुए उसका मुद्रण 30 अक्टूबर को किया जायेगा. इसके बाद अंतिम प्रकाशन 06 नवंबर को होगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए