9 अक्टूबर की टॉप 5 खबरें: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ससुराल से मिला 51.05 लाख नोटों का बंडल, जिले में बनेगा कंटेनर प्लांट, राशन घोटाला
कंटेनर फैक्ट्री, स्कूल की छुट्टी, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ससुराल छापा, कैश का बंडल | 9 अक्टूबर की टॉप 5 खबरें | सोर्स- सोशल मीडिया
मुजफ्फरपुर में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ससुराल से 51 लाख से अधिक कैश मिला। भूमि सर्वे में उगाही, राशन घोटाला और स्कूल छुट्टियों की पूरी खबर। जानिए आज की टॉप 5 खबरों के बारे में...
मुजफ्फरपुर में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ससुराल में छापेमारी, 51.05 लाख कैश बरामद
मुंगेर में पदस्थापित योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के मुजफ्फरपुर स्थित ससुराल में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) पटना की टीम ने साढ़े पांच घंटे तक छापेमारी की. काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित नया टोला के राधिका अपार्टमेंट में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास का ससुराल है. गुरुवार की सुबह आठ बजे ही इओयू टीम ने धावा बोल दिया. छापेमारी के दौरान फ्लैट नंबर टू एफ में सफलता हाथ लगी है. करीब साढ़े पांच घंटे तक चले इस तलाशी अभियान के दौरान जब कमरे में रखे ट्रंक और ट्रॉली बैग की जांच की गई, तो अधिकारी भी हैरान रह गए. एक ट्रॉली बैग के अंदर से कुल 51 लाख 500 रुपये नकदी बरामद की गई है.
मिठनपुरा रेलवे गुमटी पर अब नहीं लगेगा 'महाजाम', शुरू हुई जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया
मिठनपुरा रेलवे गुमटी संख्या 100 स्पेशल पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गयी है. लंबे समय से अटकी इस परियोजना के लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय ने वार्ड 31 और वार्ड 32 में जमीन अधिग्रहण को लेकर दो प्रारंभिक अधिसूचनाएं जारी की हैं. इसके तहत कुल 85 भू-खंडों की करीब 1.31 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी.
भूमि सर्वे के नाम पर रैयत से उगाही का वीडियो वायरल, 3000 रुपये मांगने का आरोप
जिले के बंदरा प्रखंड में बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण अभियान के बीच एक गंभीर मामला सामने आया है. भूमि सर्वे के नाम पर सीधे-सादे किसानों और भूमिधारकों से अवैध पैसे की उगाही किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय किसानों में आक्रोश का माहौल है.
School Holiday: दुर्गापूजा से छठ तक स्कूल में कितने दिनों की रहेगी छुट्टी?
जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है. शिक्षा विभाग के 2026 के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक दुर्गापूजा से लेकर छठ तक अलग-अलग पर्वों पर स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि, इन छुट्टियों के बीच कई दिन विद्यालय खुले रहेंगे.
मुजफ्फरपुर में राशन घोटाला: अंगूठा लगवाया पर नहीं मिला अनाज
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत हत्था पंचायत में जन वितरण प्रणाली (PDS) के राशन वितरण में धांधली और गबन का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है. पंचायत के वार्ड संख्या 15 और 16 के लाभुकों ने स्थानीय डीलर सह पैक्स अध्यक्ष पर अगस्त महीने का अनाज वितरण करने की बजाय उसे खुले बाजार में बेच देने का गंभीर आरोप लगाया है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए