ट्रैक्टर की ठोकर से बुलेट सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

मोतीपुर थाना के बथना गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन

नवंबर में होनी थी युवक की शादी, ट्रैक्टर लेकर चालक फरार प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना के बथना गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. बताया गया कि फुलार गांव के सूबेलाल राय का पुत्र सुकन कुमार (21) बुलेट से मोतीपुर से लौट रहा था. इसी बीच रास्ते में बथना गांव के समीप मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया. गंभीर रूप से घायल होने से एसकेएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की. अभी तक पुलिस ट्रैक्टर को पकड़ नहीं सकी है. चालक फरार हो गया है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मृतक के घर के आसपास का ही है. ग्रामीणों ने बताया कि सुकन की शादी नवम्बर माह में होनी थी. शादी की अधिकांश खरीदारी भी हो चुकी है. घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. थानाध्यक्ष राजन कुमार पाण्डेय ने बताया कि लिखित शिकायत के आलोक में पुलिस कार्रवाई करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन