कोलकाता में पिता-पुत्र की मौत के बाद परिवार को मिले 50 लाख रुपये, बंगाल सरकार के मंत्री खुद पहुंचे मुजफ्फरपुर

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर पहुंचे बंगाल के मंत्री

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिली है. पश्चिम बंगाल के मंत्री ने पीड़ित परिवार से मिलकर चेक सौंपा. दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर. कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र के परिजनों को पश्चिम बंगाल सरकार ने 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है. बंगाल सरकार के नगर विकास मंत्री उमेश राय शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे और साकेतपुरी स्थित पीड़ित परिवार के घर जाकर सहायता राशि का चेक सौंपा. मृतक अभिषेक और उनके पुत्र आयांश के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की सहायता दी गई है.

विज्ञापन

भगदड़ में हुई थी पिता-पुत्र की मौत

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ के दौरान साकेतपुरी निवासी अभिषेक और उनके पुत्र आयांश की असामयिक मृत्यु हो गई थी. इस घटना से मुजफ्फरपुर में शोक की लहर दौड़ गई थी. शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार के नगर विकास मंत्री उमेश राय नगर विधायक रंजन कुमार के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की.

25-25 लाख रुपये के सौंपे सहायता चेक

मंत्री उमेश राय ने मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को 25-25 लाख रुपये के दो चेक सौंपे. इस तरह परिवार को कुल 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई. मंत्री ने इस कठिन समय में परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया. पीड़ित परिवार ने पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से दी गई सहायता के लिए आभार जताया.

विधायक ने बंगाल सरकार के प्रति जताया आभार

नगर विधायक रंजन कुमार ने पश्चिम बंगाल सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घटना ने पूरे शहर को मर्माहत कर दिया है. उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता से अपनों को खोने का दर्द कम नहीं किया जा सकता, लेकिन संकट की इस घड़ी में सरकार की ओर से उठाया गया यह कदम मानवीय संवेदना और प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

कई भाजपा नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, भाजपा नेता धर्मेंद्र साहू और मंत्री के निजी सचिव आशीष श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे.


ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में बंगाल के मंत्री उमेश कुमार राय का स्वागत, कांटी विधायक अजीत कुमार ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन