मिठनपुरा में महिला से चेन छीनने का प्रयास, बदमाशों को पकड़ने के लिए चला अभियान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मिठनपुरा में महिला से चेन छीनने का प्रयास, बदमाशों को पकड़ने के लिए चला अभियान
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
मिठनपुरा में चेन स्नेचर को देखे जाने की सूचना पर सोमवार को शहर के सभी थानेदार को अलर्ट कराया गया. शहर में जगह- जगह चेकिंग लगाया गया. थानेदारों को सूचना दी गयी कि पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश मिठनपुरा पानी टंकी चौक होकर हरिसभा चौक की ओर भागे है. उनको बाइक का अंतिम चार नंबर भी बताया गया. हालांकि, देर शाम तक बदमाश पकड़ में नहीं आ पाये. जानकारी के अनुसार, मिठनपुरा थाना क्षेत्र में पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला से चेन छिनतई का प्रयास किया था. महिला के शोर मचाने के बाद अपराधी भागने लगे. इसके बाद मिठनपुरा थानेदार ने सभी शहरी थानेदार को फोन कर अलर्ट कराया. इसके बाद डायल 112 की बाइक गश्ती को चौकस रहने को कहा गया. मालूम हो कि शहर में बढ़ रही चेन स्नेचिंग की घटना रोकने को लेकर सभी शहरी थानेदारों को सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने पूर्व से ही चौकस रहने को लेकर निर्देश दिया है. इसके साथ ही एक विशेष टीम का भी गठन किया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन