23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कर रहा निरंतर विकास : डा संजय

कांग्रेस पार्टी घोटाले में डूबी है नगर मंडल भाजपा कार्यकर्ता कार्यशाला संपन्नसुगौली. आज पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की सरकार भारत में निरंतर विकास कर रही है़ आजादी के बाद केंद्र में सरकार चलाने वाली कांग्रेस पार्टी घोटाले में डूबी रही़ वह सरकार मात्र […]

कांग्रेस पार्टी घोटाले में डूबी है नगर मंडल भाजपा कार्यकर्ता कार्यशाला संपन्नसुगौली. आज पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की सरकार भारत में निरंतर विकास कर रही है़ आजादी के बाद केंद्र में सरकार चलाने वाली कांग्रेस पार्टी घोटाले में डूबी रही़ वह सरकार मात्र एक साल पुरानी मोदी सरकार से हिसाब मांग रही है़ इसका जवाब राज्य की जनता विधानसभा चुनाव में देगी़ ये बातें बेतिया सांसद डॉ संजय जायसवाल ने रविवार को नगर मंडल भाजपा कार्यकर्ता कार्यशाला में कही़ वहीं पूर्व मंत्री सह विधायक रामचंद्र सहनी ने पार्टी के संगठन पर चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्र में आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्या को सुने और समाधान का हर संभव प्रयास करें़ वर्तमान नीतीश सरकार से भाजपा के गंठबंधन टूटने के बाद से बिहार के हालात खराब हो रहे हैं़ चारों तरफ लूट, अपहरण, बलात्कार व हत्या का आतंक फैला हुआ है़ उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाएं़ आगामी विधान सभा चुनाव में नीतीश सरकार को गद्दी से बेदखल कर देना है़ कार्यशाला को महामंत्री प्रमोद शंकर सिंह, विपिन बिहारी सिंह, प्रदीप सर्राफ ने भी संबोधित किया़ कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन नगर अध्यक्ष विकाश शर्मा ने किया़ मौके पर राम एकबाल प्रसाद, चंद्रिका शर्मा, हरि शंकर सर्राफ, उमेश प्रसाद, विनोद सहनी, योगेंद्र पुरी, मो साबिर, अजय गुप्ता, अशोक सोनी, जितेंद्र सिंह, मुकेश चौधरी उपस्थित थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें