21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्राध्यापिका पूनम पराशर को दी गयी श्रद्धांजलि

आचार्य चंद्र किशोर पराशर की पत्नी पूनम का हवन यज्ञ से हुआ श्राद्ध संस्कारआर्य समाज मंदिर में हुई पूजा, साहित्यकारों ने दी श्रद्धांजलिवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरआचार्य चंद्र किशोर पराशर की पत्नी प्राध्यापिका पूनम पराशर का श्राद्ध संस्कार गुरुवार को वैदिक रीति से किया गया. जवाहर लाल रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में मुख्य पुरोहित डॉ व्यासनंदन […]

आचार्य चंद्र किशोर पराशर की पत्नी पूनम का हवन यज्ञ से हुआ श्राद्ध संस्कारआर्य समाज मंदिर में हुई पूजा, साहित्यकारों ने दी श्रद्धांजलिवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरआचार्य चंद्र किशोर पराशर की पत्नी प्राध्यापिका पूनम पराशर का श्राद्ध संस्कार गुरुवार को वैदिक रीति से किया गया. जवाहर लाल रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में मुख्य पुरोहित डॉ व्यासनंदन शास्त्री ने शांति यज्ञ कराया. मुख्य यजमान आचार्य चंद्र किशोर पराशर थे. यज्ञ के बाद श्रद्धांजलि सभा हुई. इसमें लोगों ने पूनम पराशर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि मुख्य रूप से जीवन व मृत्यु की भारतीय चिंतन वर्षों से चली आ रही है. ऋगवेद में कहा गया कि आत्मा अमर है. इस दर्शन को देखा जाये तो न व्यक्ति का नाश होता है, न आत्मा का. व्यक्ति की कृति हमेशा अमर रहती है. वक्ताओं का कहना था कि पूनम पराशर ने प्राध्यापिका के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने की. इस मौके पर मुख्य वक्ता डॉ व्यास नंदन शास्त्री, आचार्य कमलेश दिव्यदर्शी, डॉ संजय पंकज, प्रह्लाद नारायण खन्ना ने अपने विचार रखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें