21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अधिवक्ता शंभु शरण सिन्हा का निधन

नया टोला स्थित आवास पर हृदय गति रुक जाने से हुई मौतविधायक सुरेश शर्मा सहित कई गण्यमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलिवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर. जनसंघ के संस्थापक सदस्य व अधिवक्ता शंभु शरण सिन्हा का शुक्रवार की सुबह नया टोला स्थित आवास पर हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया. उनकी उम्र 80 वर्ष थी. उनका […]

नया टोला स्थित आवास पर हृदय गति रुक जाने से हुई मौतविधायक सुरेश शर्मा सहित कई गण्यमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलिवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर. जनसंघ के संस्थापक सदस्य व अधिवक्ता शंभु शरण सिन्हा का शुक्रवार की सुबह नया टोला स्थित आवास पर हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया. उनकी उम्र 80 वर्ष थी. उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पहलेजा घाट पर किया जायेगा. स्व.सिन्हा अपने पीछे दो पुत्र व पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. श्री सिन्हा के बड़े पुत्र अभय कुमार सिन्हा पटना उच्च न्यायालय में वकालत करते हैं, जबकि दूसरे पुत्र शरत कुमार सिन्हा मुजफ्फरपुर न्यायालय में अधिवक्ता है. पुत्री पूर्णिमा सिन्हा भी यहां अधिवक्ता हैं. दूसरी पुत्री डॉ ममता सिन्हा आरएसएस महिला कॉलेज की प्राचार्या हैं. अधिवक्ता शंभु सिन्हा के निधन पर विधायक सुरेश शर्मा, पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक केदारनाथ प्रसाद, अधिवक्ता सह मुजफ्फरपुर क्लब के अध्यक्ष कुमुद सहाय, सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार गुप्ता, मनोज कुमार, विजय कुमार सहित काफी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर आ कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें