21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री का किया स्वागत

मुशहरी. केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह को शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर स्वागत किया. लेप्रोसी मिशन चौक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में भाजयुमो अध्यक्ष रंजीत कुमार, चंद्रमणि पाठक, श्याम बाबू सहनी, सुरेश सिंह, शंभु शाही ने फूल माला से स्वागत किया. वहीं रोहुआ चौक […]

मुशहरी. केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह को शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर स्वागत किया. लेप्रोसी मिशन चौक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में भाजयुमो अध्यक्ष रंजीत कुमार, चंद्रमणि पाठक, श्याम बाबू सहनी, सुरेश सिंह, शंभु शाही ने फूल माला से स्वागत किया. वहीं रोहुआ चौक पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में महामंत्री मुकेश कुमार शर्मा, तेजनारायण शर्मा, देवांशु किशोर, अंजु रानी, उमेश यादव, ब्रजेंद्र शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. रोहुआ पेट्रोल पंप के पास पैक्स अध्यक्ष विकास कुमार सिंह व बेबी कुमारी ने मंत्री को बुके देकर स्वागत किया. जबकि खेजलीपुर मोड़ पर किसान मोरचा के मंडल अध्यक्ष श्रीकुमार सिंह, सुरेंद्र पाठक, गुलाब सहनी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष मुंशी राय, रजवाड़ा पैक्स अध्यक्ष भोला सहनी ने स्वागत किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें