मुन्नी बनी जिलाध्यक्ष मुजफ्फरपुर: लालू विचार मंच महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मुन्नी बेगम को मनोनीत किये जाने पर राजद ने हर्ष व्यक्त किया है. बिहार प्रदेश महिला राष्ट्रीय जनता के शमा प्रवीण ने इसके लिए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष को साधुवाद दिया है. कहा, इससे संगठन को मजबूती मिलेगी. गरीब जनशक्ति पार्टी का हुआ गठन मुजफ्फरपुर. पार्टियों की बढ़ती संख्या के बीच एक और नयी पार्टी शुक्रवार को गठित हुई है. प्रेस क्लब सभागार में आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से इस पार्टी का नाम गरीब जनशक्ति पार्टी का गठन हुआ है. राष्ट्रीय संयोजक अशोक कुमार झा ने अध्यक्षता की. विकास कृष्ण को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि राम वचन सहनी को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम कुमार कुशवाहा व उमा शंकर यादव को बनाया गया है. राष्ट्रीय महासचिव डॉ राम विनय सहनी को बनाया गया. शत्रुघ्न साह को प्रदेश संयोजक सह कोषाध्यक्ष बनाया गया. किरण कुमारी को महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा मनोनीत किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, पार्टी का उद्देश्य गरीबों की हर समस्याओं पर ध्यान देना है. इसके लिए 15 सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की गई.
BREAKING NEWS
Advertisement
खबरें विज्ञप्ति की:::::::::
मुन्नी बनी जिलाध्यक्ष मुजफ्फरपुर: लालू विचार मंच महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मुन्नी बेगम को मनोनीत किये जाने पर राजद ने हर्ष व्यक्त किया है. बिहार प्रदेश महिला राष्ट्रीय जनता के शमा प्रवीण ने इसके लिए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष को साधुवाद दिया है. कहा, इससे संगठन को मजबूती मिलेगी. गरीब जनशक्ति पार्टी का […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement