25 और 26 अक्तूबर को हल्की बारिश की संभावना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2019 2:55 AM
मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के जिलों में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है. शुक्रवार व शनिवार को तराई व मैदानी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर व मधुबनी सहित अन्य जिलों के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. इस दौरान आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रहेंगे. इसके […]
मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के जिलों में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है. शुक्रवार व शनिवार को तराई व मैदानी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.
मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर व मधुबनी सहित अन्य जिलों के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. इस दौरान आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रहेंगे. इसके बाद मौसम सामान्य रह सकता है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर की ओर से जारी मौसम बुलेटिन में यह संभावना जतायी गयी है. मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इस कारण 25 व 26 अक्तूबर को बारिश की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










