मुजफ्फरपुर : पारिवारिक विवाद में मां व बेटा को जिंदा जलाया
सकरा (मुजफ्फरपुर) : बरियारपुर ओपी क्षेत्र के रमनगरा गांव में शनिवार को पारिवारिक विवाद में रोशन खातून व उसके पुत्र अनम रजा (11 माह) को परिवार वालों ने जिंदा जला कर मार डाला. उसका दूसरा पुत्र समीर रजा (तीन वर्ष) झुलस कर घायल हो गया. आग लगने की सूचना पर भीड़ जुटने के साथ ही […]
सकरा (मुजफ्फरपुर) : बरियारपुर ओपी क्षेत्र के रमनगरा गांव में शनिवार को पारिवारिक विवाद में रोशन खातून व उसके पुत्र अनम रजा (11 माह) को परिवार वालों ने जिंदा जला कर मार डाला. उसका दूसरा पुत्र समीर रजा (तीन वर्ष) झुलस कर घायल हो गया. आग लगने की सूचना पर भीड़ जुटने के साथ ही परिजन फरार हो गये. मृतक मो परवेज की पत्नी व पुत्र हैं.
आपके शहर में
सूचना के बाद बरियारपुर ओपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता वैशाली जिला के डढुआ निवासी मो इस्लाम ने मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा पुत्री एवं नाती को जिंदा जला कर हत्या का आरोप सास, ससुर, ननद, गोतनी पर लगाते हुए पुलिस के बयान दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए