यूएमआइएस का बनेगा यूनिफॉर्म सॉफ्टवेयर, विवि में होगा लागू

मुजफ्फरपुर : सूबे के सभी विश्वविद्यालयों में एक समान यूएमआइएस (यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) लागू किया जा सकता है. इसके लिए यूनिफॉर्म सॉफ्टवेयर तैयार करने पर राजभवन ने मंथन शुरू कर दिया है. जल्द ही सरकार के आइटी डिपॉर्टमेंट सहित अन्य तकनीकी संस्थानों से मशविरा के बाद इसे मूर्त रूप दिया जायेगा. राजभवन जो सॉफ्टवेयर […]
मुजफ्फरपुर : सूबे के सभी विश्वविद्यालयों में एक समान यूएमआइएस (यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) लागू किया जा सकता है. इसके लिए यूनिफॉर्म सॉफ्टवेयर तैयार करने पर राजभवन ने मंथन शुरू कर दिया है. जल्द ही सरकार के आइटी डिपॉर्टमेंट सहित अन्य तकनीकी संस्थानों से मशविरा के बाद इसे मूर्त रूप दिया जायेगा. राजभवन जो सॉफ्टवेयर तैयार करायेगा, वही सभी विश्वविद्यालयों को एडॉप्ट करना होगा. इससे विश्वविद्यालयों के कामकाज में समानता आयेगी, साथ ही खर्च भी कम होगा. पिछले महीने राजभवन में हुई समीक्षा के दौरान यूएमआइएस लागू करने में विभिन्न विश्वविद्यालयों की ओर से बताये गये खर्च की समीक्षा के बाद राजभवन ने यह निर्णय लिया है.
राजभवन ने पिछले साल ही सभी विश्वविद्यालयों को यूएमआइएस लागू करने का निर्देश दिया था. इसमें छात्रों के एडमिशन से डिग्री तक की प्रक्रिया को तीन चरणाें में बांटकर ऑनलाइन सेवा शुरू करनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




