एइएस मरीज सहित दो बच्चों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2019 2:22 AM
मुजफ्फरपुर :एसकेएमसीएच के पीआईसीयू में इलाज के दौरान एइएस से पीड़ित एक बच्चे की मौत हो गयी. वह सीतामढ़ी के बाजपट्टी की दो वर्षीय रोजी कुमारी थी. उसे मंगलवार की रात को चमकी बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया था. डॉक्टर ने उसके बीएचटी पर इंसेफौलोपैथी से पीड़ित होना बताया था. वहीं मीनापुर […]
मुजफ्फरपुर :एसकेएमसीएच के पीआईसीयू में इलाज के दौरान एइएस से पीड़ित एक बच्चे की मौत हो गयी. वह सीतामढ़ी के बाजपट्टी की दो वर्षीय रोजी कुमारी थी. उसे मंगलवार की रात को चमकी बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया था. डॉक्टर ने उसके बीएचटी पर इंसेफौलोपैथी से पीड़ित होना बताया था. वहीं मीनापुर के टुनटुन कुमार की पुत्री खुशी कुमारी की मौत मंगलवार की रात इलाज के दौरान हाे गयी. उसे दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
डॉक्टर ने बताया कि लक्षण के आधार से इलाज किया जा रहा है. रिपोर्ट आने पर बीमारी की पहचान की जा सकेगी. विभागाध्यक्ष डॉ गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद बीमारी की पहचान हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










