ब्रह्मपुरा व अहियापुर में नशीला स्प्रे छिड़क तीन घर, एक दुकान से सात लाख की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2019 2:10 AM
मुजफ्फरपुर :ब्रह्मपुरा व अहियापुर थाना क्षेत्र में चोरों ने मंगलवार की रात नशीला स्प्रे छिड़क कर चार घर से सात लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना के समय गृहस्वामी व परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में साेये हुए थे. इसी दौरान चोरों ने घटना काे अंजाम दिया. राहुल नगर रोड […]
मुजफ्फरपुर :ब्रह्मपुरा व अहियापुर थाना क्षेत्र में चोरों ने मंगलवार की रात नशीला स्प्रे छिड़क कर चार घर से सात लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना के समय गृहस्वामी व परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में साेये हुए थे. इसी दौरान चोरों ने घटना काे अंजाम दिया.
राहुल नगर रोड नंबर दो निवासी धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, रोड नंबर पांच निवासी शिक्षक पुष्कर कुमार व भाजपा नेता सूचित कुमार तिवारी व अहियापुर थाना के जयप्रकाश नगर निवासी संजय कुमार श्रीवास्तव के घर व दुकान से नकदी, जेवरात, मोबाइल, लैपटॉप आदि की चोरी कर ली. घटना को लेकर गृहस्वामी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










