पैसेंजर ट्रेन के पेंटो में धमाका, अफरातफरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2019 2:55 AM
मुजफ्फरपुर : जंक्शन पर गुरुवार की दोपहर रक्सौल से पाटलिपुत्र जाने वाली सवारी गाड़ी के पेंटो व ओएचई के संपर्क में आते ही जोरदार धमाका हुआ. इस वजह से प्लेटफॉर्म संख्या एक पर अफरातफरी मच गयी. वहीं, शॉर्ट सर्किट से प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर स्विच बोर्ड में भी आग लग गयी. आरपीएफ ने मौके पर […]
मुजफ्फरपुर : जंक्शन पर गुरुवार की दोपहर रक्सौल से पाटलिपुत्र जाने वाली सवारी गाड़ी के पेंटो व ओएचई के संपर्क में आते ही जोरदार धमाका हुआ. इस वजह से प्लेटफॉर्म संख्या एक पर अफरातफरी मच गयी. वहीं, शॉर्ट सर्किट से प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर स्विच बोर्ड में भी आग लग गयी.
आरपीएफ ने मौके पर पहुंच कर यात्रियों को शांत किया. वहीं, संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी. करीब 20 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि बारिश के कारण शॉर्ट शर्किट से आग लग गयी. हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










