मौत की मुख्य वजह हाइपोग्लेसिमिया नहीं
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर और उत्तर बिहार के कई जिलों में अज्ञात बीमारी से बच्चों की मौत की जांच को पहुंची केंद्रीय टीम ने माना है कि बच्चोंं की मौत की मुुख्य वजह हाइपोग्लेसिमिया नहीं है. नियोनेटल चाइल्ड हेल्थ के प्रभारी सह राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के सलाहकार व संस्थापक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा […]
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर और उत्तर बिहार के कई जिलों में अज्ञात बीमारी से बच्चों की मौत की जांच को पहुंची केंद्रीय टीम ने माना है कि बच्चोंं की मौत की मुुख्य वजह हाइपोग्लेसिमिया नहीं है. नियोनेटल चाइल्ड हेल्थ के प्रभारी सह राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के सलाहकार व संस्थापक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि बच्चों में जो एइएस की बात आ रही है, वह कोई बीमारी नहीं है.
आपके शहर में
एईएस एक सिम्टम है. इसमें कोई बीमारी हो सकती है. हाइपोग्लेसिमिया भी कोई मुख्य बीमारी नहीं है, इससे भी बच्चे की मौत संभवत: नहीं हो सकती है. इससे शूगर कम होता है और इतनी जल्दी मौत नहीं हो सकती है. डॉ सिन्हा के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम बुधवार की शाम एसकेएमसीएच पहुंची और उसने पीड़ित बच्चों की जांच की. साथ ही इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी बात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए