सोमवार से नगर निगम में हल्ला-बोल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले भी सड़क पर उतर कर चुके हैं मुहल्ले के लोग मुजफ्फरपुर : शहरी क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने के बाद अब धीरे-धीरे लाेगों का आक्रोश भी फूट रहा है. एक सप्ताह पहले वार्ड नंबर 25 पंखाटोली कब्रिस्तान इलाके में जल संकट गहराने पर हुए हंगामा-प्रदर्शन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं […]
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले भी सड़क पर उतर कर चुके हैं मुहल्ले के लोग
मुजफ्फरपुर : शहरी क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने के बाद अब धीरे-धीरे लाेगों का आक्रोश भी फूट रहा है. एक सप्ताह पहले वार्ड नंबर 25 पंखाटोली कब्रिस्तान इलाके में जल संकट गहराने पर हुए हंगामा-प्रदर्शन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज पार्षद अब जनता के साथ हल्ला बोल की तैयारी में है.
बता दें कि एक सप्ताह पहले लोगों ने सड़क पर उतर प्रदर्शन कर निगम के खिलाफ नारेबाजी की थी. तब स्थानीय पार्षद ने एक सप्ताह की मोहलत मांगते हुए निगम से समस्या का समाधान कराने की बात कही थी. हालांकि, आज तक प्रभावित मुहल्ले में नगर निगम वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात तो दूर. तत्काल लोगों को राहत मिले. इसके लिए वाटर टैंकर भेजना भी उचित नहीं समझा. इससे नाराज स्थानीय वार्ड पार्षद संतोष कुमार शर्मा ने नगर आयुक्त संजय दूबे को एक पत्र लिखा है.
उन्होंने कहा कि दो दिन यानी रविवार तक उनके वार्ड की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तब वे सोमवार से वार्ड की जनता के साथ निगम पहुंच आंदोलन करेंगे. इसकी जवाबदेही निगम प्रशासन की होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










