21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सप्रंग सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं

मोतीहारी : भाजपा ने केंद्र की सप्रंग-दो सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और अराजकता के चरम सीमा पर होने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि यह सरकार अब सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं रखती क्योंकि इसने जनता का विश्वास खो दिया है. पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतीहारी में आज आयोजित जनाक्रोश […]

मोतीहारी : भाजपा ने केंद्र की सप्रंग-दो सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और अराजकता के चरम सीमा पर होने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि यह सरकार अब सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं रखती क्योंकि इसने जनता का विश्वास खो दिया है.

पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतीहारी में आज आयोजित जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव धर्मेद्र प्रधान ने केंद्र की सप्रंग-दो सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और अराजकता के चरम पर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता का विश्वास खोने के कारण यह सरकार सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं रखती. उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी सप्रंग सरकार सत्ता में बने रहने के लिए सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है. टीएमसी और डीएमके द्वारा समर्थन वापस लिए जाने के बाद यह गठबंधन अब सिमट चुका है. सरकार अब सपा, राजद और बसपा के बाहरी समर्थन के बल पर चल रही है. प्रधान ने कहा कि यह सर्वविदित है कि ये दल सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में फंसाए जाने के डर से सप्रंग को समर्थन दे रहे हैं.

धमेंद्र प्रधान ने कहा कि आजादी के बाद अधिकांश समय सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी देश का समुचित रुप से विकास नहीं कर सकी. ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र एवं पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हर मोर्चे पर अपनी विफलता के कारणों को बताना चाहिए. रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राधा मोहन सिंह ने लोगों से सुशासन और विकास के लिए अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने की अपील की और कहा कि केवल भाजपा ही लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर चल रही है और विकास का एजेंडा अपना रही है. बाकि के दल या तो वंशवाद का पालन कर रहे हैं या फिर वे व्यक्ति विशेष की पार्टी बनकर रह गए हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने लोगों से आगामी 27 अक्तूबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित पार्टी की हूंकार रैली में अधिक से अधिक संख्या में आकर उसे सफल बनाने की अपील की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें