एसएसपी से न्याय की लगायी गुहार

Updated at : 28 Mar 2019 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
एसएसपी से न्याय की लगायी गुहार

कुढ़नी : चोरी के आरोप में बेरहमी से की पिटाई से जगदीश कमतौल निवासी अरविंद कुमार की हालत तीसरे दिन बुधवार भी गंभीर बनी रही. उसका इलाज पीएमसीएच में कराया जा रहा है. अरविंद की मां उषा देवी ने एसएसपी को आवेदन सौंप दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगायी है. बताया कि गांव के निर्मल […]

विज्ञापन

कुढ़नी : चोरी के आरोप में बेरहमी से की पिटाई से जगदीश कमतौल निवासी अरविंद कुमार की हालत तीसरे दिन बुधवार भी गंभीर बनी रही. उसका इलाज पीएमसीएच में कराया जा रहा है. अरविंद की मां उषा देवी ने एसएसपी को आवेदन सौंप दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगायी है.

बताया कि गांव के निर्मल पासवान की पुत्री का मेरे घर पर एक वर्ष पूर्व से आना -जाना है. निर्मल की लड़की और मेरे पुत्र अरविंद के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी.

निर्मल के घर के पीछे खून से लथपथ पड़ा था

इसी क्रम में निर्मल व उसके चाचा ने अपनी लड़की से अरविंद को फोन कर 25 मार्च की रात करीब आठ बजे घर पर बुलाया. करीब दस बजे रात तक अरविंद के घर नहीं लौटने पर मां पुत्र को देखने निर्मल के घर गयी, तो देखा कि उनका लड़का निर्मल के घर के पीछे खून से लथपथ पड़ा. मां के शोरगुल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएचसी में भर्ती कराया था. स्थिति बिगड़ने पर पीएचसी से रेफर किया गया. फिर चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. इधर, निर्मल पासवान की पत्नी हीरामोती देवी ने अरविंद के खिलाफ घर में चोरी की नियत से घुसने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन