मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड, बालिका गृह भवन पर फिर चला हथौड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2019 3:08 AM
मुजफ्फरपुर : बिल्डिंग बाइलॉज का उल्लंघन कर बनाये गये बालिका गृह भवन को शुक्रवार को फिर से तोड़ने का काम शुरू हुआ. नगर आयुक्त संजय दूबे ने गुरुवार को ध्वस्त करने का फैसला दिया था. शुक्रवार की सुबह निगमकर्मियों की टीम हथौड़ा लेकर बालिका गृह पहुंची और उसे तोड़ना शुरू कर दिया. फिलहाल चौथी मंजिल […]
मुजफ्फरपुर : बिल्डिंग बाइलॉज का उल्लंघन कर बनाये गये बालिका गृह भवन को शुक्रवार को फिर से तोड़ने का काम शुरू हुआ. नगर आयुक्त संजय दूबे ने गुरुवार को ध्वस्त करने का फैसला दिया था.
शुक्रवार की सुबह निगमकर्मियों की टीम हथौड़ा लेकर बालिका गृह पहुंची और उसे तोड़ना शुरू कर दिया. फिलहाल चौथी मंजिल के ऊपर से भवन को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई है. इसकी निगरानी के लिए सहायक अभियंता नंद किशोर ओझा और एक जेइ को लगाया गया है.
नगर आयुक्त ने कार्रवाई का फोटो व वीडियो बना समाज कल्याण विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










