मुजफ्फरपुर : साहब... हमरा पुतोहू के जेल भेज दू...
Updated at : 22 Feb 2019 3:21 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : साहब… हमरा पुतोहू के पकड़ के जेल भेज दू. अब हम ओकर प्रताड़ना न सह पबई छी. उमर हमर अब जान मरदेतई. ये बातें गुरुवार को बहू की प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस कार्यालय पहुंची 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुमिंत्रा देवी रो-रो कर कह रही थी. महिला की आवाज सुनकर एसएसपी अपने चैंबर […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : साहब… हमरा पुतोहू के पकड़ के जेल भेज दू. अब हम ओकर प्रताड़ना न सह पबई छी. उमर हमर अब जान मरदेतई. ये बातें गुरुवार को बहू की प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस कार्यालय पहुंची 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुमिंत्रा देवी रो-रो कर कह रही थी.
महिला की आवाज सुनकर एसएसपी अपने चैंबर से निकल वृद्धा के पास पहुंचे. बुजुर्ग महिला से रोने का कारण पूछा, तो उन्होंने बताया कि उनका बेटा भगवान साह व बहू मुन्नी देवी ने उसके पति चुल्हाई साह के जीवित रहते ही अधिकांश जमीन अपने नाम पर करवा लिया. उसके हिस्से का कुछ जमीन बचा हुआ है, जिसको लिखने को लेकर बहू हमेशा मारपीट करती रहती है.
कभी डायन कह कर प्रताड़ित करती है, तो कभी घर में बंद कर भूखे-प्यासे छोड़ देती है. कई बार थाने जाकर भी शिकायत दी. लेकिन, अबला नारी समझ किसी ने उसकी मदद नहीं की. एसएसपी ने करीब 10 मिनट तक गंभीरता से बुजुर्ग महिला की बात सुनी. फिर, उन्हें उचित कार्रवाई का भारोसा दिलाया. इसके बाद वह वापस चली गयी.
बताया जाता है कि बुजुर्ग महिला इससे पहले भी एसएसपी ऑफिस पहुंची थी. एसएसपी के निर्देश पर महिला थानेदार ज्योति कुमारी उसके घर जाकर बहू को चेतावनी दी थी. लेकिन, एक माह बाद फिर वह प्रताड़ना की शिकायत करने एसएसपी ऑफिस पहुंच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




