मुजफ्फरपुर : सोना लूटकांड. कोर्ट में अर्जी दािखल, पूछताछ के लिए पुलिस ने 14 दिनों की मांगी रिमांड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 5:20 AM
मुजफ्फरपुर : मुथूट फाइनेंस से 10 करोड़ के सोने की लूट में गिरफ्तार तीनों लुटेरों को रिमांड पर लेने के लिए सदर थाने की पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. इसमें पूछताछ के लिए 14 दिनों की रिमांड की मांग की गयी है. गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई के बाद रिमांड […]
मुजफ्फरपुर : मुथूट फाइनेंस से 10 करोड़ के सोने की लूट में गिरफ्तार तीनों लुटेरों को रिमांड पर लेने के लिए सदर थाने की पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. इसमें पूछताछ के लिए 14 दिनों की रिमांड की मांग की गयी है. गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई के बाद रिमांड पर फैसला हो पायेगा.
पुलिस की माने तो जेल भेजे गये लुटेरे सुभाष झा, आलोक व अभिषेक कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद ही फरार लुटेरों के ठिकाने व गायब 14 किलो सोना के बारे में पूछताछ की जायेगी. इधर, एसआईटी ने गिरोह के सरगना वीरेंद्र, विकास झा, अरमान का सुराग जुटाने के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क में है.
सर्विलांस टीम भी उनके लोकेशन को ट्रेस करने में जुटी हुई है. अबतक पुलिस को लुटरों का कोई पुख्ता सुराग हासिल नहीं हो पायी है. पुलिस ने लुटेरों को रिश्तेदोरों पर दबिश बनानी शुरू कर दी है. घटना में शामिल आरोपितों के रिश्तेदारों का सत्यापन कराने के बाद अब पुलिस उनके यहां छापेमारी करने की तैयारी में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










