मुजफ्फरपुर : रिश्वत लेने के आरोप में गोरौल थाने का दारोगा बर्खास्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2019 4:55 AM
मुजफ्फरपुर : डीआईजी अनिल कुमार सिंह गोरौल थाना के दारोगा धनंजय कुमार झा को बर्खास्त कर दिया गया है. उन्हें निगरानी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था. सोमवार को प्रेसवार्ता कर उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर विभिन्न जिला के 27 कांडों की समीक्षा की गयी है. साथ ही तिरहुत क्षेत्र के […]
मुजफ्फरपुर : डीआईजी अनिल कुमार सिंह गोरौल थाना के दारोगा धनंजय कुमार झा को बर्खास्त कर दिया गया है. उन्हें निगरानी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था. सोमवार को प्रेसवार्ता कर उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर विभिन्न जिला के 27 कांडों की समीक्षा की गयी है.
साथ ही तिरहुत क्षेत्र के निरीक्षण को लेकर सभी जिलों में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस उपाधीक्षक, पुनि कार्यालय व थानों की निरीक्षण की अग्रिम निरीक्षण तालिका निर्गत की गयी है. तिरहुत रेंज के सभी अनुसूचित जाति जनजाति व सांप्रदायिक तनाव व गंभीर शीर्ष अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इसमें तीन माह में पुलिस कर्मियों की प्रोन्नति, एसीपी व स्थानांतरण संबंधी जानकारी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










