जंक्शन से 200 किलो विदेशी काली मिर्च जब्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : जंक्शन पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को आरपीएफ की मदद से लगातार दूसरे दिन छापेमारी की. इस दौरान सर्कुलेटिंग एरिया से चार लावारिस बाेरे में 200 किलोग्राम विदेशी काली मिर्च बरामद हुई, जिसकी कीमत एक लाख 20 हजार बतायी गयी है. कस्टम विभाग को जानकारी मिली कि कई स्टेशनों पर ट्रेनों […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : जंक्शन पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को आरपीएफ की मदद से लगातार दूसरे दिन छापेमारी की. इस दौरान सर्कुलेटिंग एरिया से चार लावारिस बाेरे में 200 किलोग्राम विदेशी काली मिर्च बरामद हुई, जिसकी कीमत एक लाख 20 हजार बतायी गयी है.
कस्टम विभाग को जानकारी मिली कि कई स्टेशनों पर ट्रेनों से विदेशी सामान उतर रहे हैं. इस पर कस्टम अधिकारी टीम बनाकर जगह-जगह छापेमारी कर रहे हैं. सोमवार को भी मिथिला एक्सप्रेस में छापेमारी कर लाखों की नेपाली खैनी व मिर्च बरामद की गयी थी.
मंगलवार को भी गुप्त सूचना मिलने पर छोपमारी की गयी. छापेमारी के दौरान कस्टम विभाग के सीताराम सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा, शशिभूषण सिंह, नरसिंह यादव आदि मौजूद थे.वहीं, जंक्शन पर कस्टम विभाग, जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से बैठक की. इसमें निर्णय लिया गया कि ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर सघन जांच अभियान चलाया जायेगा. मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा, जीआरपी थानाध्यक्ष अच्छेलाल सिंह यादव, नरसिंह यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन