मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड : मधु व अश्विनी को पॉक्सो कोर्ट ने भेजा जेल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2018 6:21 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह कांड में तीन दिनों की रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद सीबीआई ने ब्रजेश ठाकुर के करीबी रही मधु उर्फ शाइस्ता परवीन और झोला छाप डाक्टर अश्विनी कुमार को कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को विशेष पाक्सो कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में पेशी के बाद सीबीआई ने आवेदन देकर […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह कांड में तीन दिनों की रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद सीबीआई ने ब्रजेश ठाकुर के करीबी रही मधु उर्फ शाइस्ता परवीन और झोला छाप डाक्टर अश्विनी कुमार को कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को विशेष पाक्सो कोर्ट में पेश किया.

कोर्ट में पेशी के बाद सीबीआई ने आवेदन देकर दोनों को न्यायिक हिरासत में रखने का आग्रह करते हुए कहा कि इन दोनों से पूछताछ के दौरान बालिका गृह से संबंधित बहुत सारे साक्ष्य मिले हैं. इसलिए दोनों को न्यायिक हिरासत में रखा जाये. कोर्ट ने दोनों को 18 दिसंबर तक के लिए जेल भेज दिया.

बता दें कि मधु ने 20 नवंबर को अपने अधिवक्ता के माध्यम से सीबीआई के समक्ष उपस्थित हो गयी थी. वहीं अश्विनी को उसके कुढ़नी स्थित ससुराल से गिरफ्तार किया गया था. जेल में बंद पारालीगल वोलेंटियर संतोष कुमार ने कोर्ट में आवेदन देकर बीपीएसएसी की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मांगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन