मुजफ्फरपुर के बालिकागृह के गुनहगारों पर बड़ी कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Aug 2018 3:22 AM
मुजफ्फरपुर/पटना : साहू रोड स्थित ब्रजेश ठाकुर के आवास व होटल पर शुक्रवार को सीबीआई ने सुबह के आठ बजे से दोपहर के डेढ़ बजे तक रेड की. सात- सात की संख्या में बंटी दो टीम घर व होटल में अलग- अलग छापेमारी की. होटल पर टीम ने एक- एक कमरे की तलाशी ली. इसके […]
मुजफ्फरपुर/पटना : साहू रोड स्थित ब्रजेश ठाकुर के आवास व होटल पर शुक्रवार को सीबीआई ने सुबह के आठ बजे से दोपहर के डेढ़ बजे तक रेड की. सात- सात की संख्या में बंटी दो टीम घर व होटल में अलग- अलग छापेमारी की. होटल पर टीम ने एक- एक कमरे की तलाशी ली. इसके बाद, विजिटिंग रूम में फाइलों को जब्त कर छानबीन शुरू कर दी. सीबीआई ने होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की. छापेमारी के दौरान ब्रजेश ठाकुर का बेटा राहुल आनंद व बेटी निकिता आनंद भी मौजूद थे.
टीम ने होटल से कंप्यूटर, सीपीयू, लैपटॉप व दो दर्जन से अधिक फाइलों को ले गयी. ब्रजेश ठाकुर के घर पर पांच घंटे तक चली रेड में सीबीआई के अधिकारियों ने एक- एक कमरे की तलाशी ली. घर में रखे आलमीरा, दराज की भी तलाशी ली. इस दौरान ब्रजेश ठाकुर की पत्नी भी घर पर मौजूद थी. होटल में छापेमारी के दौरान जितनी भी फाइलें विजिटिंग रूम से बरामद हुई, सब के बारे में ब्रजेश ठाकुर के बेटे राहुल आनंद व बेटी निकिता आंनद से जानकारी ले रहे थे सीबीआई के अधिकारी. उन्होंने विजिटिंग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में भी जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










