29.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गंगा प्रसाद पांचवीं बार बने प्रदेश अध्यक्ष, ब्रजकिशोर सिंह महामंत्री

मुजफ्फरपुर: बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के तीन दिवसीय अधिवेशन के अंतिम दिन मंगलवार को राज्य पदाधिकारियों का चुनाव हुआ. इसमें गंगा प्रसाद झा प्रदेश अध्यक्ष व ब्रजकिशोर सिंह प्रदेश महामंत्री चुने गये. एलएन मिथिला विश्वविद्यालय के गंगा प्रसाद को 233 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे चितरंजन प्रसाद सिंह को केवल […]

मुजफ्फरपुर: बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के तीन दिवसीय अधिवेशन के अंतिम दिन मंगलवार को राज्य पदाधिकारियों का चुनाव हुआ. इसमें गंगा प्रसाद झा प्रदेश अध्यक्ष व ब्रजकिशोर सिंह प्रदेश महामंत्री चुने गये. एलएन मिथिला विश्वविद्यालय के गंगा प्रसाद को 233 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे चितरंजन प्रसाद सिंह को केवल छह वोट मिले. गंगा प्रसाद पांचवीं बार अध्यक्ष चुने गये हैं.

इसी तरह महामंत्री पद के लिये जेपी विश्वविद्यालय छपरा के ब्रजकिशोर प्रसाद को 235 कॉलेज पार्षदों ने वोट किया, जबकि दूसरे स्थान पर रहे अमरेंद्र झा को चार वोट ही मिल सके. विमल कुमार सिंह निर्विरोध प्रदेश संरक्षक चुने गये. आरडीएस कॉलेज के पंकज भूषण को प्रदेश संयुक्त मंत्री मनोनीत किया गया.


एमडीडीएम कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय महाधिवेशन के अंतिम दिन गहमागहमी के बीच चुनाव हुआ. अध्यक्ष व महामंत्री के लिये दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया. संयुक्त सचिव प्रेमचंद, सुशील मंडल, रूही खातून व पंकज भूषण चुने गये. संयुक्त मंत्री मुख्यालय शैलेंद्र कुमार सिंह व अशोक मिश्रा, उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार कनक, वेंकटेश कुमार व प्रेम शंकर चुने गये. देर शाम बिहार विश्वविद्यालय के सात प्रक्षेत्रों का परिणाम भी घोषित कर दिया गया. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से अध्यक्ष इंद्र कुमार दास, मंत्री राजीव रंजन, संरक्षक एमपी जायसवाल व शशि भूषण प्रसाद सिंह और कोषाध्यक्ष उपेंद्र सिंह चुने गये. जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा से अध्यक्ष शीला नाथ सिंह, मंत्री अभिषेक कुमार सिंह, संरक्षक तेज नारायण सिंह व कोषाध्यक्ष चंद्रमा राय चुने गये. मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय पटना के अध्यक्ष डॉ मो इनाम जफर, मंत्री मो सनाउल्लाह खान व कोषाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार, तिलक माझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्री रविंद्र कुमार, संरक्षक महेश प्रसाद व कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार झा चुने गये.

पटना विश्वविद्यालय से अध्यक्ष विधान पार्षद डॉ संजय कुमार सिंह व मंत्री जितेंद्र कुमार, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के अध्यक्ष तेज नारायण सिंह, मंत्री शंभू नाथ झा, संरक्षक गोपाल झा व कोषाध्यक्ष शिवशंकर कुमार और भूपेंद्र नारायण मंडल विवि मधेपुरा के अध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद सिंह, मंत्री प्रमोद कुमार, संरक्षक श्याम सुंदर यादव व कोषाध्यक्ष कमल किशोर ठाकुर चुने गये.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें