मुजफ्फरपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक से लेकर भारतीय जनसंघ व जनता पार्टी समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले सियाशरण प्रसाद का निधन बुधवार की सुबह मुंबई स्थित एक निजी अस्पताल में हो गया. इनके निधन से भाजपा नेताओं में शोक की लहर है.
नगर विधायक सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि सिया बाबू का व्यक्तित्व प्रशासनिक दक्षता से परिपूर्ण था. मुजफ्फरपुर में भाजपा निर्माताओं में सिया बाबू की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसी का परिणाम है कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी का प्रथम जिलाध्यक्ष रहने का गौरव भी प्राप्त हुआ. वे एक अच्छे राजनेता व समाजसेवी के साथ कवि व साहित्यकार भी थे.
सिया शरण प्रसाद 1962-77 तक भारतीय जनसंघ में जिला एवं प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी रहे. 1967 में बिहार विधानसभा कांटी विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रसाद सिंह के विरुद्ध जनसंघ प्रत्याशी रहे. उन्होंने 74 में जेपी आंदोलन में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभायी.
सिया शरण प्रसाद के निधन पर भाजपा नेता मनोरंजन शाही, जिलाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ ममता रानी, डॉ तारण राय, डॉ राजीव कुमार राजू, डॉ मनेंद्र कुमार, रंजन साहू, देवांशु किशोर, अंजना कुशवाहा, प्रभात कुमार, मनीष कुमार, राम कुमार झा, संजीव कुमार सिंह, चंद्रभूषण सिंह, निलेश कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, संजय कुमार सिन्हा, पुरुषोत्तम पोद्धार, मनोरंजन वर्मा, शीतल गुप्ता, आलोक वर्मा, भोला चौधरी, संजीव झा, लक्ष्मण पासवान, मोहनपाल, संजीव कुमार, सत्य प्रकाश भारतद्वाज, दिवकार झा, अमित कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, राम कुमार वर्मा, साकेत कुमार सिंह ने शोक व्यक्त की है.
इसके अलावा वरीय नागरिक सेवा संस्थान के सचिव अंजनी कुमार, ई नवल किशोर श्रीवास्तव, प्रभाकर कुमार सिन्हा, डॉ काशी नाथ वर्मा, रामतपन सिंह, कृष्ण मुरारी विनायक, कौशल कुमार वर्मा, रवींद्र कुमार सिंह, ब्रह्नानंद प्रसाद, हरिनारायण गुप्ता, देवेंद्र प्रसाद शर्मा, डॉ शैलेंद्र कुमार, डॉ जेपी शर्मा, चित्रगुप्त एसोसिएशन के डॉ अजय कुमार श्रीवास्तव, राज कुमार, डॉ अजय नारायण सिन्हा, उदय नारायण सिन्हा, राकेश सम्राट, नरेश प्रसाद, विद्यानंद प्रसाद, सत्येंद्र कुमार पिंकू ने शोक व्यक्त की है.