इस माह समाप्त हो जायेगा संकल्प 10 हजार वाले नौ कर्मियों का सेवाकाल

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त संकल्प 10 हजार वाले नौ कर्मियों का सेवाकाल मार्च माह के अंत में समाप्त हो जायेगा.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त संकल्प 10 हजार वाले नौ कर्मियों का सेवाकाल मार्च माह के अंत में समाप्त हो जायेगा. हालांकि विश्वविद्यालय द्वारा इन कर्मियों को सेवा विस्तार दिया जायेगा या नहीं, उसपर इन कर्मियों को सेवाकाल समाप्त होने से पहले विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेजों में स्थानांतरित किये जाने से अब संशय ही बन गया है. बता दें कि एमयू द्वारा सरकार के निर्देशानुसार साल 2021 में ही बिहार सरकार के संकल्प 10 हजार के तहत लगभग 12 से अधिक कर्मियों की नियुक्ति की गयी. जिन्हें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में नियुक्त किया गया. हालांकि साल 2025 के मार्च में इन कर्मियों को विश्वविद्यालय द्वारा सेवा विस्तार दिया गया, जबकि साल 2025 में इनमें से तीन कर्मी नौकरी छोड़कर चले गये. जिसके बाद संकल्प 10 हजार पर कुल नौ कर्मी ही बचे हैं, जिनका सेवाकाल भी मार्च माह के अंत में समाप्त हो जायेगा. हालांकि विश्वविद्यालय द्वारा दोबारा इन कर्मियों को सेवा विस्तार का लाभ दिया जायेगा या नहीं, यह बीते दिनों विश्वविद्यालय द्वारा इन कर्मियों का स्थानांतरण विश्वविद्यालय से कॉलेजों में कर दिये जाने के बाद अब संशय की स्थिति बन गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन