पानी से भरे गड्ढे में मिला हाथ-पैर बंधा युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

Updated:
विज्ञापन

धरहरा थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धरहरा में पानी भरे गड्ढे में हाथ-पैर बंधे अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए जांच कर रही है. जानिए पूरी खबर.

विज्ञापन

मुंगेर, धरहरा. जिले के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल काली आमझड़ के पास ब्राह्मी स्थान के नजदीक सोमवार को पानी से भरे गड्ढे में करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे. शव की स्थिति और हाथ-पैर बंधे होने के कारण हत्या की आशंका जतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. वहीं, शव मिलने के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है. मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने पानी में तैरता देखा शव

जानकारी के अनुसार, सोमवार को ब्राह्मी स्थान के पास पानी से भरे गड्ढे में ग्रामीणों ने एक युवक का शव तैरता देखा. शव मिलने की खबर देखते ही देखते आसपास के गांवों में फैल गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने धरहरा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया. युवक के हाथ-पैर बंधे होने की बात सामने आने के बाद घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जतायी जाने लगीं.

पहचान कराने में जुटी पुलिस

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और युवक की पहचान कराने का प्रयास किया. हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है. पोस्टमार्टम के माध्यम से युवक की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाये साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने मौके की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाये, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में मदद मिल सके. पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है.

हत्या समेत विभिन्न बिंदुओं पर जांच

पुलिस युवक की पहचान करने के साथ उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है. जांच की जा रही है कि युवक की हत्या कहीं अन्यत्र कर शव को गड्ढे में फेंका गया या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है. हालांकि, फिलहाल हत्या की पुष्टि नहीं हुई है. मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन