मुंगेर: शक्तिपीठ चंडिका स्थान, जहां गिरी थी मां सती की बाईं आंख

Updated:
विज्ञापन

शक्तिपीठ चंडिका स्थान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर का चंडिका स्थान, जहाँ देवी सती की बाईं आँख गिरी थी, एक महत्वपूर्ण शक्तिपीठ है. नवरात्र में भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ती है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर का चंडिका स्थान देश के प्रमुख शक्तिपीठों में एक है. यह न केवल मुंगेर, बल्कि बिहार के अतिरिक्त दूसरे राज्यों के श्रद्धालुओं के लिये भी आस्था का एक बड़ा स्थल है. यहां सालों भर भक्त माता चंडिका की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के मंगल की कामना करते हैं.

विज्ञापन

पहाड़ की गुफा में है मां का नेत्र, गिरी थी बाईं आंख

धार्मिक मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ के अपमान से क्रोधित माता सती ने जब अग्निकुंड में अपना शरीर त्याग दिया था, तब मां सती की बाईं आंख मुंगेर के चंडिका स्थान शक्तिपीठ में ही गिरी थी. इसी पौराणिक महत्व के कारण मुंगेर का चंडिका स्थान देश के प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता है.

यहां मां चंडिका का नेत्र पहाड़ की गुफा के अंदर विराजमान है, जिसके ठीक ऊपर भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है. इस शक्तिपीठ परिसर में अन्य सभी देवी-देवताओं के अलग-अलग मंदिर भी स्थापित हैं.

नवरात्र में उमड़ती है भारी भीड़, दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु

देश के बड़े शक्तिपीठों में शामिल मुंगेर चंडिका स्थान में वैसे तो सालों भर लोग अपने परिवार की मंगल कामना के लिये दूर-दूर से आते हैं, लेकिन नवरात्र के दौरान यहां की छटा देखते ही बनती है. नवरात्र में मां चंडिका स्थान में श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक होती है कि दर्शन के लिए लंबी कतार लग जाती है. इस दौरान मंदिर के घंटे की आवाज और जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन