Bihar News: लखनऊ के ओवरसीज बैंक चोरी का तार मुंगेर से जुड़ा, सीताकुंड डीह का है पुलिस की गोली से घायल बदमाश
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 23 Dec 2024 9:50 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: लखनऊ के ओवरसीज बैंक चोरी का तार मुंगेर से जुड़ा है. पुलिस की गोली से घायल बदमाश मुंगेर जिले के सीताकुंड डीह का रहने वाला है.
Bihar News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के चिनहट स्थित ओवरसीज बैंक का लॉकर तोड़कर चोरी की घटना का तार मुंगेर से जुड़ा है. इस मामले में जहां रविवार को पुलिस व बदमाश के मुठभेड़ में जिस अरविंद कुमार के पैर में गोली लगी है. वह मुंगेर जिले के सीताकुंड डीह का रहने वाला है. जबकि गिरफ्तार अपराधी कैलाश बिंद भी हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बरूई गांव का रहने वाला है. घटना के बाद फरार होने वाले अपराधियों में दो बदमाश सोबिंद कुमार असरगंज थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर चौरगांव और सन्नी कुमार असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया पंचायत का रहने वाला है.
पुलिस की गोली से घायल बदमाश
पुलिस की गोली से घायल अरविंद की मां डोमनी देवी ने बताया कि उसका बेटा पंजाब जाने की बात कहकर तीन वर्ष पहले घर से निकला था. पांच माह पहले आया था और वह चौरगांव स्थित ससुराल गया था. मुठभेड़ के दौरान हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बरुई गांव के कैलाश बिन्द की गिरफ्तारी की खबर सोमवार को गांव पहुंचते ही लोग आश्चर्यचकित रह गए. ग्रामीणों ने बताया कि दो भाई में सबसे छोटा कैलाश बिन्द अपने घर की माली स्थिति सुधारने के लिए घर में यह कहकर जाता था कि वह कमाने के लिए बाहर जा रहा है.
अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही पुलिस
साल में वह एक या दो बार ही गांव आता था. हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मीडिया के माध्यम से ही गिरफ्तारी की जानकारी मिली है. इसके अपराधिक इतिहास की जानकारी ली जाएगी. आरंभिक जांच में फिलहाल खड़गपुर थाना में अपराधिक इतिहास नहीं है. विदित हो कि लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कैलाश बिन्द से पूछताछ के क्रम में ओवरसीज बैंक चिनहट में चोरी की घटना में अपनी संलिप्त स्वीकार की है. इसके साथ ही तीन लाख रुपया नगद, ज्वेलरी, एक देसी कट्टा, एक गोली भी पुलिस ने बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










