बालू माफिया ने दहशत फैलाने को लेकर की गोलीबारी

संग्रामपुर : संग्रामपुर प्रखंड के कुमरसार नदी में बालू उठाव में अपना बर्चस्व कायम करने व ग्रामीणों पर दबाव बनाने को लेकर बालू माफिया ने बुधवार की शाम धौरी पुल कुमरसार गांव के समीप गोलीबारी की. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वैसे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. प्राप्त समाचार […]
संग्रामपुर : संग्रामपुर प्रखंड के कुमरसार नदी में बालू उठाव में अपना बर्चस्व कायम करने व ग्रामीणों पर दबाव बनाने को लेकर बालू माफिया ने बुधवार की शाम धौरी पुल कुमरसार गांव के समीप गोलीबारी की. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वैसे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. प्राप्त समाचार के अनुसार प्रतिबंध के बावजूद कुमरसार नदी से बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उत्खनन व ढुलाई जारी है.
बालू का ट्रैक्टर कुमरसार, पृथ्वीचक गांव होते हुए गुजरता है. इसका ग्रामीण विरोध करते हैं. बालू माफिया ने कुमरसार नदी में बालू उठाव पर अपना बर्चस्व कायम करने व ग्रामीणों में दहशत पैदा करने के लिए धौरी पुल के समीप 10 से 15 चक्र गोली चलायी, ताकि बालू के ट्रैक्टर को ग्रामीण रोके नहीं. बालू माफिया की इस करतूत से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. संग्रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गोली चलने की जानकारी मिली है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










