बाइक समेत लाखों की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2016 12:00 AM
मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी शरणसिंह टोला निवासी अर्जुन मंडल के घर में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक होंडा शाइन बाइक सहित लाखों रुपये के आभूषण, नकद व कागजातों की चोरी कर ली़ सुबह जगने के बाद घर वालों को घटना का पता चला़ इसके बाद घरवालों ने स्थानीय थाना […]
मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी शरणसिंह टोला निवासी अर्जुन मंडल के घर में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक होंडा शाइन बाइक सहित लाखों रुपये के आभूषण, नकद व कागजातों की चोरी कर ली़ सुबह जगने के बाद घर वालों को घटना का पता चला़ इसके बाद घरवालों ने स्थानीय थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी़ घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की तफ्तीश की. घटना के अलग- अलग बिंदुओं की जांच की जा रही है़
चोरी करते धराया चोर, गिरफ्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के नीलम सिनेमा रोड में रविवार की देर रात एक चोर को घर वालों ने चोरी करते रंगे हाथ धर दबोचा तथा पुलिस के हवाले कर दिया़ चोर की पहचान मोगल बाजार निवासी शिबू तांती के पुत्र विक्रम तांती के रूप में किया गया है़ वह पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










