चंडिका स्थान में आज से होगी पूजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2016 6:31 AM
मुंगेर : प्रसिद्ध सिद्धपीठ चंडिका स्थान में रविवार से पुन: श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर पायेंगे. बाढ़ का पानी खत्म होने के बाद शनिवार को पंडा समाज के लोग व स्थानीय श्रद्धालुओं ने चंडिका स्थान की सफाई की और संध्या विशेष पूजा का आयोजन किया गया. पंडितों ने पूरे विधि विधान के साथ मां चंडी का श्रृंगार […]
मुंगेर : प्रसिद्ध सिद्धपीठ चंडिका स्थान में रविवार से पुन: श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर पायेंगे. बाढ़ का पानी खत्म होने के बाद शनिवार को पंडा समाज के लोग व स्थानीय श्रद्धालुओं ने चंडिका स्थान की सफाई की और संध्या विशेष पूजा का आयोजन किया गया. पंडितों ने पूरे विधि विधान के साथ मां चंडी का श्रृंगार किया और फिर पूजा की. विदित हो कि पिछले एक पखवारे से चंडिका स्थान में बाढ़ का पानी भरा था और जब पानी गर्भ गृह में मां के पिंडी पर चढ़ गया तो मंदिर के पट को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था. शनिवार को पंडा समाज के अनिल महाराज, नंदन बाबा, राजन के नेतृत्व में मंदिर की पूरी साफ सफाई की गयी और देर शाम विशेष पूजा का आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










