अंतत: एएसपी अभियान का हुआ मुंगेर से तबादला
मुंगेर : अंतत: एएसपी अभियान नवीन कुमार का मुंगेर से तबादला कर दिया गया. उन्हें तत्काल पुलिस मुख्यालय पटना बुलाया गया है. पिछले दिनों मुंगेर एवं लखीसराय सीमा पर लठिया कोल बंगाली बांध के समीप नक्सली कार्रवाई के दौरान पुलिस सब इंस्पेक्टर भवेश कुमार की हत्या के बाद वे सवालों के घेरे में थे. एक […]
मुंगेर : अंतत: एएसपी अभियान नवीन कुमार का मुंगेर से तबादला कर दिया गया. उन्हें तत्काल पुलिस मुख्यालय पटना बुलाया गया है. पिछले दिनों मुंगेर एवं लखीसराय सीमा पर लठिया कोल बंगाली बांध के समीप नक्सली कार्रवाई के दौरान पुलिस सब इंस्पेक्टर भवेश कुमार की हत्या के बाद वे सवालों के घेरे में थे. एक ओर जहां पुलिस एसोसिएशन ने उनके तबादले की मांग की थी. वहीं दूसरी ओर नक्सली द्वारा भी उन्हें टारगेट में लिया गया था. खूफिया सूत्रों के अनुसार माओवादियों ने टारगेट नवीन कुमार के तहत रेकी भी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










