जलजमाव का नहीं मिला श्रोत बिगड़ी सूरत

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : सदर अस्पताल में पिछले दो साल से हो रहे जल जमाव के श्रोत का खोज कर उसे बंद करने के लिए शुक्रवार से ही काफी प्रयास किया जा रहा. जलजमाव का श्रोत तो नहीं मिला, किंतु सड़क की खुदाई से अस्पताल के मुख्य द्वार की सूरत ही बिगड़ गयी. अस्पताल में जल जमाव […]

विज्ञापन

मुंगेर : सदर अस्पताल में पिछले दो साल से हो रहे जल जमाव के श्रोत का खोज कर उसे बंद करने के लिए शुक्रवार से ही काफी प्रयास किया जा रहा. जलजमाव का श्रोत तो नहीं मिला, किंतु सड़क की खुदाई से अस्पताल के मुख्य द्वार की सूरत ही बिगड़ गयी.

अस्पताल में जल जमाव के श्रोत की खोज कर उसे बंद करने के लिए अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश सिन्हा ने पीएचइडी विभाग को लिखित सूचना दी. किंतु पीएचइडी विभाग द्वारा नगर निगम की जिम्मेदारी बता कर पल्ला झाड़ लिया गया. अस्पताल उपाधीक्षक ने नगर आयुक्त से समस्या के समाधान के लिए कहा.

जिस पर नगर निगम द्वारा शुक्रवार को सप्लाई वाटर के पाईप की खोज के लिए अस्पताल के मुख्य द्वार पर जमीन की खुदाई आरंभ कर दी गयी. लगभग 20 फीट लंबा, चार फीट चौड़ा व सात फीट गहरा गड्ढा कर दिया. किंतु दो दिन बीत जाने के बावजूद भी जलजमाव के श्रोत का पता नहीं चला. अंत में गड्ढे को फिर से भर दिया गया. लेकिन मिट्टी की खुदाई से मुख्य द्वार के सामने सड़क की स्थिति काफी खराब हो गयी है.

उफ! ये सर्दी . 9 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम पारा, बढ़ी कनकनी से लोगों को परेशानी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन