21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

यादव वर्ग शिक्षित व संगठित होकर करें राष्ट्र का निर्माण

फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : संबोधित करते प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव प्रतिनिधि , असरगंज प्रखंड के ठाकुरबाड़ी मैदान कोरियन मासूमगंज के प्रांगण में रविवार को यादव महासभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने की. उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमंडलीय संघर्ष समिति के संयोजक डॉ चक्रपाणी हिमांशु ने फीता काट कर […]

फोटो संख्या : 21फोटो कैप्सन : संबोधित करते प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव प्रतिनिधि , असरगंज प्रखंड के ठाकुरबाड़ी मैदान कोरियन मासूमगंज के प्रांगण में रविवार को यादव महासभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने की. उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमंडलीय संघर्ष समिति के संयोजक डॉ चक्रपाणी हिमांशु ने फीता काट कर किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि क्षेत्र के यादव वर्ग शिक्षित एवं संगठित होकर राष्ट्र और समाज के विकास में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें. ाहासभा में यादवों को शिक्षित, दहेज प्रथम सहित अन्य कुरीतियों को समाप्त करने के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार करने की अपील की और समाज के गरीब व नि:सहाय लोगों को मदद करने का निर्णय लिया गया. मौके पर पूर्व मुखिया पंकज यादव, अशोक यादव, परमानंद यादव, पैक्स अध्यक्ष जयकिशोर यादव, जगदीश यादव, देवानंद यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें