गैस एजेंसियों के खिलाफ प्रदर्शन

Published at :30 Dec 2014 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
गैस एजेंसियों के खिलाफ प्रदर्शन

मुंगेर: गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं का नया चिट्ठा नहीं काटने के विरोध में सोमवार को दर्जनों उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी के समक्ष पहुंच कर गुहार लगायी. जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं से बात की और मामले का समाधान किया. तत्काल लगभग 50 उपभोक्ताओं को गैस का चिट्ठा उपलब्ध कराया […]

विज्ञापन

मुंगेर: गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं का नया चिट्ठा नहीं काटने के विरोध में सोमवार को दर्जनों उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी के समक्ष पहुंच कर गुहार लगायी. जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं से बात की और मामले का समाधान किया.

तत्काल लगभग 50 उपभोक्ताओं को गैस का चिट्ठा उपलब्ध कराया गया. बताया जाता है कि 1 जनवरी से रसोई गैस कंपनियों द्वारा सब्सिडी खत्म किया जा रहा है और उपभोक्ताओं के बैंक खाते में सब्सिडी की राशि डाली जायेगी.

इसलिए गैस कंपनियों ने अपने एजेंसियों को निर्देश दे रखा है कि 30 दिसंबर तक ही गैस का वितरण सुनिश्चित हो. 31 दिसंबर को नया गैस के लिए चिट्ठा नहीं कटेगा. जिसके कारण एजेंसियों द्वारा नया चिट्ठा काटना बंद कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन