पूर्व विधायक मुंशी लाल को जदयू कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

मुंगेर: जदयू नेता प्रीतम सिंह के बेकापुर स्थित आवास पर राजद नेता सह महनार के पूर्व विधायक मुंशी लाल के निधन पर शोक सभा आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जियाउर रहमान ने की. उपस्थित नेताओं ने दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. वक्ताओं ने […]
मुंगेर: जदयू नेता प्रीतम सिंह के बेकापुर स्थित आवास पर राजद नेता सह महनार के पूर्व विधायक मुंशी लाल के निधन पर शोक सभा आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जियाउर रहमान ने की. उपस्थित नेताओं ने दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
वक्ताओं ने कहा कि मुंशी लाल राय समाजवादी विचारधारा के प्रमुख नेता थे. जननायक कर्पूरी ठाकुर के समय में विधानसभा में लोकदल के उप नेता के पद पर थे. प्रीतम सिंह ने कहा कि वे जीवन पर्यंत गरीब, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के हक के लिए संघर्ष करते रहे. जियाउर रहमान ने मुंशी लाल को गरीबों का हमदर्द बताते हुए कहा कि वे डॉ लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के विचारों के साथ हमेशा समाज सेवा से जुड़े रहे.
प्रवक्ता मनोरंजन मजूमदार ने कहा कि बिहार ने एक अच्छे नेता को खो दिया. जिसका स्थान निकट भविष्य में कोई नहीं ले सकता. मौके पर राजीव नयन, महेंद्र नारायण सिंह, शैलेंद्र राय, अरुण कुमार सिंह, राजेश दास सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










