ऑटो पलटने से दो लोग घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2014 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर :जमालपुर-मुंगेर मुख्य मार्ग पर सफियाबाद के समीप गुरुवार को एक ऑटो पलट जाने के कारण चालक सहित दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया. बेलन बाजार निवासी ऑटो चालक मो राजू ने बताया कि वह जमालपुर से यात्री लेकर मुंगेर […]
विज्ञापन
मुंगेर :जमालपुर-मुंगेर मुख्य मार्ग पर सफियाबाद के समीप गुरुवार को एक ऑटो पलट जाने के कारण चालक सहित दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया.
बेलन बाजार निवासी ऑटो चालक मो राजू ने बताया कि वह जमालपुर से यात्री लेकर मुंगेर की ओर आ रहा था. घना कोहरा रहने के कारण अधिक दूरी तक दिखाई नहीं पड़ रहा था. अचानक एक कुत्ता ऑटो के सामने आ गया. उसे बचाने के चक्कर में ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और पलट गयह. जिससे वह घायल हो गया. वहीं पुरानी बाजार लखीसराय निवासी पितांबर दास ने बताया कि वह चालक के दाहिने तरफ बैठा था.
ऑटो पलटने पर वह भी घायल हो गया. उन्होंने बताया कि ऑटो को पलटा देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. उन लोगों ने ही अस्पताल में इलाज के लिए भरती करवाया. अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










