ePaper

कांवरियों की भीड़ के बीच नशा खुरानी गिरोह सक्रिय

Updated at : 23 Jul 2019 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
कांवरियों की भीड़ के बीच नशा खुरानी गिरोह सक्रिय

जमालपुर : श्रावणी मेला को लेकर जहां ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है. वहीं दूसरी ओर इस भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों को लूटने वाला नशा खुरानी गिरोह भी सक्रिय हो गया है. इसी प्रकार के एक मामले में सोमवार को रेल पुलिस ने यहां जमालपुर में एक युवक को बरामद […]

विज्ञापन

जमालपुर : श्रावणी मेला को लेकर जहां ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है. वहीं दूसरी ओर इस भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों को लूटने वाला नशा खुरानी गिरोह भी सक्रिय हो गया है. इसी प्रकार के एक मामले में सोमवार को रेल पुलिस ने यहां जमालपुर में एक युवक को बरामद किया.

रेल थानाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बताया कि सोमवार की प्रातः 13023 अप हावड़ा-गया एक्सप्रेस के एक डिब्बे से खगड़िया जिला के पसराहा थाना अंतर्गत देवथा निवासी विलास शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार को बेहोशी की हालत में पाया गया.
उन्होंने बताया कि ट्रेन के एस्कॉर्ट पार्टी द्वारा थाना को सूचना मिलने के बाद युवक को यहां आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई. युवक के पॉकेट से हावड़ा से भागलपुर तक का टिकट भी बरामद किया गया. संभवतः उसे भागलपुर में ही उतरना था.
परंतु बेहोशी के आलम में वह जमालपुर तक पहुंच गया था. चिकित्सा के बाद होश आने पर युवक ने अपनी पहचान बताइ. जिसके बाद उसके परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया गया. युवक ने बताया कि उसे साहिबगंज के आसपास किसी ने बिस्कुट दिया था जिसके खाने के बाद उसे कुछ होश नहीं रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन