गाजो यादव के बयान पर जमालपुर रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज

जमालपुर : मुंगेर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की मध्यरात्रि गोलीबारी की घटना को लेकर यहां रेल थाना जमालपुर में भादवि की धारा 394 और 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कांड संख्या 83/19 दर्ज किया गया है. यात्री बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना के हीरा टोल निवासी 70 वर्षीय गाजो यादव उर्फ गजेंद्र यादव के […]
जमालपुर : मुंगेर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की मध्यरात्रि गोलीबारी की घटना को लेकर यहां रेल थाना जमालपुर में भादवि की धारा 394 और 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कांड संख्या 83/19 दर्ज किया गया है. यात्री बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना के हीरा टोल निवासी 70 वर्षीय गाजो यादव उर्फ गजेंद्र यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि सोमवार को वह अपने गांव के तीन चार अन्य लोगों के साथ मुंगेर मुफस्सिल थाना अंतर्गत सीताकुंड कटारिया निवासी कैलाश यादव के घर तिलक चढ़ाने पहुंचा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




