गंगा में बढ़ोतरी की रफ्तार हुई धीमी, 35.23 मीटर पर जल-स्तर
Updated at : 17 Jul 2019 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : पिछले चार दिनों तक काफी रफ्तार से गंगा के जल-स्तर में बढ़ोतरी होने के बाद सोमवार की रात से जल-स्तर का रफ्तार थोड़ा धीमा हो गया. लेकिन जल-स्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला फिलहाल जारी है. गंगा के बढ़ते जल-स्तर ने खासकर दियारावासियों की नींदे उड़ा दी है. मंगलवार को गंगा का जल-स्तर मुंगेर […]
विज्ञापन
मुंगेर : पिछले चार दिनों तक काफी रफ्तार से गंगा के जल-स्तर में बढ़ोतरी होने के बाद सोमवार की रात से जल-स्तर का रफ्तार थोड़ा धीमा हो गया. लेकिन जल-स्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला फिलहाल जारी है. गंगा के बढ़ते जल-स्तर ने खासकर दियारावासियों की नींदे उड़ा दी है.
मंगलवार को गंगा का जल-स्तर मुंगेर में 35.23 मीटर तक पहुंच चुका था. हालांकि गंगा के उपरी छोर में जल-स्तर में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है. जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में मुंगेर का जल-स्तर भी स्थिर हो जायेगा.
पिछले गुरुवार से गंगा के जल-स्तर में जहां प्रतिघंटा 3 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी, वहीं सोमवार की रात से यहां गंगा के जल-स्तर में प्रतिघंटा एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. जिसके कारण अब उस वेग से गंगा के जल-स्तर में वृद्धि नहीं हो रही है, जिस वेग से दो दिन पहले तक हो रहा था. बावजूद बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है.
गंगा के जल-स्तर में अब भी बढ़ोतरी जारी है. केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार पटना व बक्सर में प्रतिघंटा आधा सेंटीमीटर की रफ्तार से जल-स्तर में बढ़ोतरी हो रही है. जबकि इलाहाबाद व बनारस में प्रतिघंटा आधा सेंटीमीटर के रफ्तार से जल-स्तर में कमी दर्ज की जा रही है. फिलहाल अभी दो-तीन दिनों तक कुछ कहा नहीं जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




