रेलनगरी में भी लगाये गये पौधे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : रेल नगरी जमालपुर में भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा जहां पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाये गये. वहीं संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया. जमालपुर-भागलपुर-साहेबगंज रेलखंड में विद्युतीकरण का कार्य कर रहे जीपीआइपीएल के कर्मियों ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. इस मौके पर संस्था के मनोज […]
विज्ञापन
जमालपुर : रेल नगरी जमालपुर में भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा जहां पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाये गये. वहीं संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया. जमालपुर-भागलपुर-साहेबगंज रेलखंड में विद्युतीकरण का कार्य कर रहे जीपीआइपीएल के कर्मियों ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. इस मौके पर संस्था के मनोज शर्मा, आरआर नायर एवं रविशंकर सिंह ने पौधरोपण किया.
हवेली खड़गपुर. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय स्थित विधिज्ञ संघ हवेली खड़गपुर में पौधरोपण किया गया. जिसमें विधिज्ञ संघ के पूर्व उपाध्यक्ष जयप्रकाश साह, अधिवक्ता रामदुलार सिंह, अध्यक्ष सकलदेव कुमार ने पौधरोपण किया और पर्यावरण का संकल्प लिया.
मौके पर विधिज्ञ संघ के महासचिव तेज नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, अमरदीप कुमार अमर, प्रमोद कुमार यादव, चौबे कुमार, राजकुमार साह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे. इधर नगर के प्राचीन मुरली मनोहर ठाकुरबाड़ी में फलदार और छायादार पौधे लगाए गए. मौके पर तीर्थराज प्रयाग के राजकुमार शास्त्री ने पौधरोपण के उपरांत लोगों को प्रकृति के संवर्द्धन और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प दिलाया. मौके पर शलभ कुमार, रौशन कुमार, विनय कुमार टिबड़ेवाल उर्फ फंटूश, पंडित सियाराम पाठक, अरुण पाठक मौजूद थे.
तारापुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामस्वारथ महा विद्यालय तारापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पौधरोपण किया गया. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ अजीत कुमार ठाकुर सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी द्वारा वृक्ष लगाए गए. एनएसएस के छात्र-छात्रा बुलबुल एलिस, कोमल, वंदना, त्रिलोकी, अरमान, संजय, समीर, मांडवी, सोनाली ने भी वृक्ष लगाए. दूसरी ओर शकुनी चौधरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन पार्वती नगर तारापुर में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
चेयरमैन ई. रोहित चौधरी ने पीपल का पेड़ लगा कर कहा कि पूरी दुनिया में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इधर महूराटन गांव की महादलित टोला में सवर्ण महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम झा ने महिलाओं के बीच जाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया. मौके पर नीता कुमारी, माधुरी झा, जयहिन्द झा, कंचन कुमारी, सावित्री देवी, रेखा देवी, पनामा देवी ने आम, केला, महुगनी, सागवान के पौधे लगाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










