बुडको के अधीक्षण अभियंता ने की जांच

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : नगर विकास विभाग पटना द्वारा गठित एक सदस्यीय टीम के सदस्य बुडको के अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश सिंह ने गुरुवार को शहर में नगर निगम की ओर से अमृत योजना के तहत किये गये कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान अभियंता ने निगम के अधिकारियों के साथ अमृत योजना के तहत सौंदर्यीकरण किये जा […]

विज्ञापन

मुंगेर : नगर विकास विभाग पटना द्वारा गठित एक सदस्यीय टीम के सदस्य बुडको के अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश सिंह ने गुरुवार को शहर में नगर निगम की ओर से अमृत योजना के तहत किये गये कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान अभियंता ने निगम के अधिकारियों के साथ अमृत योजना के तहत सौंदर्यीकरण किये जा रहे पार्कों का निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
नगर निगम के उपनगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद ने बताया कि अमृत योजना के तहत शहर के विभिन्न पार्कों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि की स्वीकृति की गयी थी.
जिसमें किला परिसर स्थित श्री कृष्ण वाटिका, बाटा चौक स्थित नंदकुमार पार्क तथा किला गेट स्थित श्री कृष्ण सेवा सदन पार्क का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण नगर निगम द्वारा किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत श्री कृष्ण वाटिका के लिए 79.91 लाख, नंदकुमार पार्क के लिए 26.12 लाख और श्री कृष्ण सेवा सदन पार्क के लिये 18.11 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं. जिसका कार्य नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है. जिसकी जांच उन्होंने की.
वहीं जांच के बाद अभियंता ने कि इसकी रिपोर्ट बनाकर नगर विकास विभाग को भेजी जायेगी. साथ ही नगर निगम स्थित बुडको कार्यालय में हर घर नल जल योजना के कार्यों की भी जांच की. जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद हर घर नल जल योजना के दूसरे चरण के लिए निविदा निकालने और प्रथम चरण के बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन