पेट्रोल पंप के पास खतरे का खेल

मुंगेर : अक्सर देखा जाता है कि जब कोई बड़ी घटना घट जाती है, तब लोग यह मूल्यांकन करने लगते हैं कि किस कारण से घटना हुई, घटना के पीछे कौन जिम्मेदार है, घटना घटने से पहले सुरक्षा मानकों का ख्याल क्यों नहीं रखा गया और फिर जांच कमेटी गठित होती है तथा दोषी के […]
मुंगेर : अक्सर देखा जाता है कि जब कोई बड़ी घटना घट जाती है, तब लोग यह मूल्यांकन करने लगते हैं कि किस कारण से घटना हुई, घटना के पीछे कौन जिम्मेदार है, घटना घटने से पहले सुरक्षा मानकों का ख्याल क्यों नहीं रखा गया और फिर जांच कमेटी गठित होती है तथा दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा होती है. इसके बाद सब कुछ पूर्ववत चलने लगता है. किंतु घटना से पूर्व ही यदि जिम्मेदारों द्वारा मानकों की जांच तथा संभावित खतरों का ख्याल रखते हुए आपत्तिजनक स्थिति व कार्य पर रोक लगा देना चाहिए.
सुरक्षा मानकों में यदि कोई कमी या अनदेखी बरती जा रही है तो उसे समय रहते दूर कर लेने से संभावित आपदाओं से बचा जा सकता है. पेट्रोल पंपों पर फायर सेफ्टी को लेकर गाइड लाइन तैयार तो की गयी है, किंतु कई जगहों पर इसकी अनदेखी की जा रही है. इतना ही नहीं कई पेट्रोल पंपों के पास तो ऐसे कार्य किये जा रहे हैं, जो आगजनी जैसी विनाशकारी आपदा को दावत दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










