समकालीन अभियान में 15 गिरफ्तार, चार को जेल, 11 को बेल

कुमारखंड : पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देश पर कुमारखंड व श्रीनगर थाना ने समकालीन अभियान के दौरान 15 लोगों को गिरफ्तार किया. इसमें से चार को जेल तो 11 को रिकॉल दिखाने के बाद थाना से मुक्त कर दिया गया. जानकारी के अनुसार श्रीनगर थानाध्यक्ष उमेश पासवान के नेतृत्व में दहेज उत्प्रीड़ण मामले के […]
कुमारखंड : पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देश पर कुमारखंड व श्रीनगर थाना ने समकालीन अभियान के दौरान 15 लोगों को गिरफ्तार किया. इसमें से चार को जेल तो 11 को रिकॉल दिखाने के बाद थाना से मुक्त कर दिया गया. जानकारी के अनुसार श्रीनगर थानाध्यक्ष उमेश पासवान के नेतृत्व में दहेज उत्प्रीड़ण मामले के नामजद अभियुक्त मंगड़वारा वार्ड संख्या तीन निवासी मो असफाक पिता मो रजावूल समेत मारपीट के वारंटी पोखड़िया निवासी विदुर शर्मा, देवनारायण शर्मा, विध्यानंद शर्मा, समेत दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार में से दो को रिकॉल दिखाने पर मुक्त कर दिया तथा चार को मंडल कारा मधेपुरा भेज दिया. वहीं कुमारखंड थानाध्यक्ष सुबोध यादव के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में छापामार कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. रिकॉल दिखाने के बाद थाना से मुक्त कर दिया गया. इसी प्रकार भतनी ओपीध्यक्ष रविकांत कुमार के नेतृत्व में अलग – अलग गांव के चार वारंटी को गिरफ्तार किया गया तथा रिकॉल दिखाने के बाद ओपी से मुक्त कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










